फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली-केलांग के बीच दस दिन बाद आज से दौड़ेगी बस

Fri, 14 Feb 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
एचआरटीसी की केलांग डिपो ने  केलांग- मनाली सड़क पर अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप बस ट्
विज्ञापन
सफल रहा बस का ट्रायल, जनजातीय जिले के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

टैक्सियों में करना पड़ रहा था सफर, केलांग से सुबह 10:30 बजे चलेगी बस

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही सड़कों से बर्फ पिघलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बर्फबारी के कारण पिछले करीब 10 दिन से केलांग-मनाली के बीच एचआरटीसी की बस सेवा बंद है। वीरवार को एचआरटीसी केलांग डिपो ने केलांग-मनाली सड़क पर बस का ट्रायल किया। यह कामयाब रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के केलांग डिपो के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने बताया कि शनिवार से अटल टनल रोहतांग के रास्ते केलांग-मनाली-कुल्लू के लिए फिर से बस दौड़ेगी। उन्होंने बताया केलांग से सुबह 10:30 बजे बस मनाली के लिए रवाना होगी। यह दोपहर बाद मनाली से केलांग के लिए वापस आएगी। शनिवार को ही कुल्लू से केलांग के लिए एक बस सुबह 7:15 बजे चलेगी, जो केलांग से 1:30 बजे कुल्लू के लिए वापस आएगी। इससे पहले निगम ने वीरवार को केलांग-उदयपुर और केलांग-तिंदी के लिए बस सेवा शुरू की है। शुक्रवार को केलांग-दारचा के बीच भी बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से लोगों को आवाजाही में काफी राहत मिल रही है। प्रकाश चंद ने बताया कि सभी रूटों पर बसों की आवाजाही सड़क और मौसम पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें