फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खनेरनाला के पास धंसी सड़क में फंसी बस, यात्रियों में अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से आनी वाया शुश-कोठी बस खनेरनाला में खराब सड़क के कारण फंस रही है। रविवार को कुल्लू से गई बस शाम को खनेरनाला में हादसा होने से बाल-बाल बच गई। खनेरनाला के पास डंगा नहीं होने से सड़क पर डाली मिट्टी धंस गई। इससे बस का एक टायर बाहर निकल गया। इस कारण सवारियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात और आठ अप्रैल को हुई बर्फबारी के बाद इस मार्ग पर 12 अप्रैल को कुल्लू से रवाना हुई बस खनेरनाला में अचानक फंस गई। यहां पर लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी डाली थी। बस का पिछला टायर धंसने से सड़क से बाहर निकल गया। इस कारण बस की सवारियों में अफरा तफरी मच गई। कई सवारियां बाहर निकलीं और बाद में कड़ी मशक्कत के बाद बस को यहां से निकाला गया। बस में सवार जगदीश ठाकुर, लीला प्रसार, सुरेश कुमार, दीवान सिंह ने कहा कि नाले के पास निचली तरफ लोक निर्माण विभाग ने डंगा देने के बजाय मिट्टी डाल कर रखी है। ऐसे में यहां बड़े वाहन खासकर बसों को निकालना कठिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि झरौणू गांव से लेकर खनेर, करशालाबाग, रोहाचला, फनौटी व जुहड़ तक जगह-जगह सड़क अभी भी तंग है। कुछ जगह पर सड़क पर गिरा मलबा भी नहीं हटाया गया है। सड़क की खराब हालत से आनी-शुश-रोहाचला बस भी 10 महीने से नहीं चल रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि इसकी रिपोर्ट जेई से मांगी गई है। खनेरनाला में पास सड़क को बस के लिए दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें