फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रा में सड़क से फिसली बस, बाल-बाल बचे 35 मुसाफिर

Wed, 29 Jan 2025 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के जलोड़ी दर्रा के समीप स्कीड हई एचआरटीसी की बस यात्री सुर​क्षित।-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बड़ा हादसा टला, बर्फ पिघलने से सड़क पर कीचड़ होने से फिसली बस
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे पैरापिट और मिट्टी के ढेर ने रोकी, हो सकता था बड़ा हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू से रामपुर जा रही एचआरटीसी की बस जलोड़ी दर्रा में फिसल गई। इसमें 35 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर बाद पेश आया।
एचआरटीसी के रामपुर डिपो की यह बस जलोड़ी दर्रा पहुंचने वाली थी। इस दौरान बर्फ पिघलने के कारण सड़क पर जमा हुए कीचड़ में बस स्किड हो गई। सड़क के किनारे पैरापिट और मिट्टी के ढेर होने के कारण बस रुक गई। इस कारण बस खाई में जाने से बच गई। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए सभी यात्री बस से उतरकर बाहर आ गए। अपने आपको सकुशल देखकर सभी की जान में जान आई। काफी समय तक बस उसी स्थान पर खड़ी रही, जिस कारण यहां कुछ समय के लिए दोनों तरफ जाम की स्थिति भी पैदा हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बर्फबारी होने के बाद जलोड़ी दर्रा यातायात के लिए बंद था, लेकिन एनएच अथॉरिटी ने इसे चार दिन पूर्व ही बसों की आवाजाही के लिए बहाल किया है। उसके बाद से कुल्लू से आनी, रामपुर आदि क्षेत्र को बसों की आवाजाही शुरू हुई है।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के बंजार बस अड्डा प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि बस स्किड हुई थी, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। उधर, जलोड़ी दर्रा में एचआरटीसी बस के स्किड होने के मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें