फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कीचड़ में फिसली बस, पिछले टायर सड़क से बाहर, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
बिजली महादेव सड़क में ठेला के समीप कीचड़ होने से ​स्किड हुई एचआरटीसी की बस
विज्ञापन
बिजली महादेव मार्ग में ठेला के पास सुबह हादसा, बस में थे 25 से अधिक यात्री
विज्ञापन

नीचे गिरती बस तो होता नुकसान, कुल्लू आ रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव सड़क में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली महादेव से कुल्लू की ओर आ रही एचआरटीसी की बस ठेला गांव के समीप कीचड़ में स्किड हो गई। बस के पिछले टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा हादसा हो सकता था। बस में करीब 25 से अधिक यात्री सवार थे।
ठेला के पास सड़क में कच्ची मिट्टी और कीचड़ होने से बस स्किड हुई। सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में बस को निकाला गया और इसे कुल्लू पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बिजली महादेव के धार्ठ गांव से बस चली थी। 8:30 बजे बस ठेला से करीब 200 मीटर पीछे पहुंची तो यहां सड़क के एक तरफ कटिंग के बाद मलबा बिछाया हुआ था। सोमवार रात को भारी बारिश भी हुई, जिससे कीचड़ हो गया था। इसमें बस गुजरी तो फिसल कर सड़क किनारे रुक गई। अगर बस यहां से नीचे गिर जाती तो काफी नुकसान हो सकता था। हादसे से किसी को चोटें नहीं आई हैं लेकिन यात्रियों में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटीवासी ईश्वरी राम, जगदीश और विजय ने कहा कि बिजली महादेव में इन दिनों सेब का सीजन चल रहा है। सेब से लदी हुई जीपें और अन्य वाहन सड़क में आवाजाही कर रहे हैं। शराउगी मोड़ से लेकर पेच्छा के बीच कई जगहों पर सड़क खराब है। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग ने कहा कि बस कीचड़ में फिसल गई थी। किसी को चोट नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें