फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क ढाई माह बाद भी शुरू नहीं हुई बस सेवा

Fri, 14 Nov 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 24 किमी सड़क को नहीं कर पाया बहाल
विज्ञापन

सैंज घाटी की सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर ढाई माह बाद भी बसें नहीं दौड़ पाई हैं। बसों का संचालन न होने के कारण दस से अधिक दुर्गम ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीवा नाला में जुलाई माह में बादल फटने से तबाही मची थी।
इसकी चपेट में सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क भी आई थी, लेकिन ढाई माह से लोक निर्माण विभाग इस सड़क को बसों के लिए बहाल नहीं कर पाया है। इसके कारण ग्रामीणों को रोजाना कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है या फिर टैक्सियों का भारी भरकम किराया देय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सैंज घाटी की इस सड़क पर बसों का संचालन न होने से ग्राम पंचायत बनोगी, सुचैहण, रैला-एक, शैंशर, देहुरीधार, गाडापारली और शांघड़ के ग्रामीणों की दिक्कतें निरंतर बढ़ रही हैं। आवश्यक कामकाज निपटाने, मरीजों को उपचार और शैक्षणिक संस्थानाें के विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को रोजाना मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण निमत राम, आलम चंद, मोहन लाल, सुभाष, अशोक, रामलाल ने कहा कि आपदा के ढाई माह बाद भी सड़क को बसों के लिए बहाल नहीं किया गया है। इस कारण मरीज और विद्यार्थी भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क की बहाली का कार्य जारी है। सड़क को बिहाली तक बसों के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें