फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा नाले में बनी वैकल्पिक सड़क से बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क पर जाहलमा नाले में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से रविवार को उदयपुर-केलांग बस सेवा शुरू हो गई। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

13 जून को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने वैकल्पिक मार्ग पर बस का ट्रायल किया था। अब रविवार से नियमित बस संचालन शुरू कर दिया गया। 26 मई की रात जाहलमा नाले के पास पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा था। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने नाले से होकर वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया। प्रारंभ में इस मार्ग को छोटी गाड़ियों के लिए खोला गया था, जबकि अब बड़े वाहन भी इस सड़क से गुजरने लगे हैं।
एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि रविवार से केलांग-उदयपुर-किलाड़ रूट पर चलने वाली सभी बसों का संचालन वैकल्पिक मार्ग से नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाहलमा नाले में नए पुल का निर्माण पूरा होने तक निगम की बसें इसी मार्ग से चलेंगी। उन्होंने बताया कि केलांग से उदयपुर की ओर जाने वाली बसें हालिंग-जसरथ-हिडिंबा मार्ग से संचालित होंगी, जबकि उदयपुर से केलांग और मनाली की ओर जाने वाली बसें जाहलमा के पास बने वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें