फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: औट से बंजार के लिए ढाई माह बाद दौड़ी बस

Sat, 04 Oct 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार से घियागी को भेजी गई  ट्रायल बस । लेकिन सफल नहीं हुआ ट्रायल। स्त्रोत एचआरटीसी
विज्ञापन
बंजार से घियागी तक हुआ निगम की बस का ट्रायल फेल
विज्ञापन

चार जगहों पर खराब पाई सड़क,एनएच को किया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। आपदा के चलते बंद चल रहा हाईवे-305 के औट से बंजार के बीच निगम की बस सेवा ढाई माह बाद शुरू हो गई है। दशहरा के बीच शुरू हुई बस सेवा से लोगों को सुविधा मिलेगी।
अभी तक लोग टैक्सियों से कुल्लू पहुंच रहे थे। अब कुल्लू से बंजार तक नियमित रूप से निगम के साथ निजी बस रूट शुरू हो गए हैं। निगम ने बंजार से घियागी के बीच भी बस का ट्रायल किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि तीन से चार जगहों पर सड़क की हालत ठीक नहीं है। सड़क पर दरारें और मलबा आने से बसों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। ऐसे में निगम ने एनएच को सड़क की हालत को लेकर अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पहली बस बंजार बस अड्डे पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर दशहरा देखने वाले लोगों को सुविधा होगी। एनएच-305 सड़क की हालत आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। करीब 100 सो अधिक ऐसे पॉइंट हैं, जहां सड़क तहस-नहस हो गई थी। इसमें एनएच को करीब 120 करोड़ का नुकसान हुआ है। करीब ढाई माह से कुल्लू से आनी, रामपुर, दलाश, बागीपुल, आनी सहित करीब 11 बसों के पहिये जाम हैं। बताया जा रहा है कि बंजार से आगे आनी तक बसों का संचालन करने में अभी वक्त लगेगा। एनएच-305 हाईवे-305 को बसों के लिए बहाल करने में जुटा है और खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।
उधर, बस अड्डा प्रभारी बंजार दीप चंद ने बताया कि शनिवार को औट से बंजार तक बस सेवा शुरू हो गई है लेकिन बंजार से घियागी तक का ट्रायल सफल नहीं हो पाया है। कुछ स्थानों पर अभी भी बस फंस रही है और इसकी जानकारी विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि जो पॉइंट खराब हैं, उन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बंजार से आनी तक बसों के संचालन के लिए भी हाईवे को बस योग्य तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें