फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जनवरी में भी केलांग-कुल्लू के लिए बसों की आवाजाही जारी

Thu, 11 Jan 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनवरी महीने में भी लाहौल-कुल्लू के बीच एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें अटल टनल रोहतांग से होकर चल रही हैं। जरूरतमंद लोगों को टैक्सियों में सफर करने से निजात मिली है।
विज्ञापन

सवारियों को समय पर लाहौल-कुल्लू के बीच आवाजाही में बस सुविधा मिल रही है। टैक्सियों में प्रति सवारी 600 रुपये लाहौल-कुल्लू जबकि बस में केलांग-कुल्लू प्रति सीट यात्री 246 रुपये का किराया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक बर्फबारी नहीं होती है तब तक लाहौल-कुल्लू के बीच बसों की आवाजाही जारी रहेगी।
जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लोगों के साथ चंबा की पांगी घाटी के लोगों को भी मनाली और कुल्लू के बीच बस सेवा का लाभ मिल रहा है। बीते वर्ष तीन जनवरी को केलांग-कुल्लू के बीच बस सेवा बंद हो गई थी। इस बार लाहौल-कुल्लू के साथ एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें पांगी घाटी के लिए भी निरंतर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

उदयपुर-पांगी-किलाड़ सड़क के बीच आने वाले नालों के पानी के लिए सीमा सड़क संगठन ने कलवर्ट बना दिए हैं। इससे अब सड़क पर पानी जमने की दिक्कत नहीं आ रही है।
एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें केलांग से सुबह 10:30 बजे केलांग-मनाली, दूसरी बस दोपहर 1:30 बजे केलांग-कुल्लू और तीसरी बस 4:30 बजे पांगी के सुराल से कुल्लू जाती है। कुल्लू से केलांग-पांगी के लिए सुबह 5:30 बजे तो दूसरी बस 7:18 बजे कुल्लू-केलांग और तीसरी बस मनाली बस अड्डा से केलांग के लिए 2:00 बजे रवाना होती है।
एचआरटीसी केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी रतन वर्मा ने बताया कि लाहौल-कुल्लू के बीच अटल टनल रोहतांग के रास्ते निरंतर बस सेवा जारी है। पांगी के लिए पहली बार जनवरी में भी बस सेवा चल रही है जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें