फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने शुरू की मनाली-दिल्ली बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो ने मनाली-दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। किसान आंदोलन के कारण निगम की बस दिल्ली नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन

आंदोलन के कुछ दिनों तक निगम ने मनाली से कुंडली बॉर्डर तक बस सेवा बहाल रखी। लेकिन आंदोलन बढ़ने पर मनाली-दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों को चंडीगढ़ से ही वापस बुलाया जा रहा था। इससे निगम को घाटा उठाना पड़ा है। ऐसे में निगम ने करीब एक माह बाद दोबारा मनाली-दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। हालांकि इसके लिए निगम ने बस रूट में कुछ बदलाव किए हैं। पूर्व में जहां बसें मनाली-चडंीगढ़-कुंडली बार्डर होकर दिल्ली पहुंचती थी, वहीं अब इन बसों को मनाली-चंडीगढ़ वाया ईस्टर्न एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली भेजा जाएगा। गौरतलब है कि कुल्लू-मनाली में नववर्ष मनाने हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को दिल्ली से मनाली और मनाली से दिल्ली के लिए सीधी बस न मिलने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एचआरटीसी कुल्लू ने मनाली-दिल्ली बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी यातायात की सुविधा मिलेंगी। दिल्ली से कुल्लू घूमने आए राहुल तनेजा, सुमित कुमार, साहिल भारद्वाज, अमित रोहिला, प्रिया सक्सेना, रोशनी वर्मा ने कहा कि मनाली से दिल्ली के लिए बस मिलने से उन्हें टैक्सी का अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस समय पर चलेंगी बसें
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। निगम की बस प्रतिदिन सुबह चार बजे, शाम को चार और पांच बजे मनाली से दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बसों को कुंडली बॉर्डर के बजाय वाया ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें