कुल्लू। जिले में आम जनता की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों के रूट, समय सारिणी को नए सिरे से निर्धारित किया गया है। कुल्लू में लोगों को सरकारी बसों के साथ निजी बसों की सेवाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ निजी बसें बुधवार को भी कई लोकल रूटों पर चली।
पथ परिवहन निगम की बस कुल्लू से शिमला के लिए सुबह 7.40 बजे, कुल्लू से बैजनाथ सुबह 7 बजे, कुल्लू से जवालापुर दोपहर 3.15 बजे जाएगी। बजौरा से मनाली सुबह 7.30 बजे व दोपहर 2.40 बजे, कुल्लू से भल्याणी शाम 6 बजे, कुल्लू से रतोचा दोपहर 3 बजे, कुल्लू से मंडी दोपहर बाद 4 बजे, कुल्लू से पाहनाला सुबह 9.30 बजे व शाम 5.30 बजे, कुल्लू-खणीपांद शाम 6 बजे, कुल्लू-ब्यासर शाम 5.30 बजे, कुल्लू-जाणा दोपहर 3.05 बजे, कुल्लू-हलाण दोपहर 3 बजे, कुल्लू-गणानी दोपहर बाद 4 बजे, कुल्लू-मनाली दोपहर 12.05 तथा शाम 5.20 बजे, कुल्लू-बजौरा शाम 5 बजे के बीच चलाई जाएंगी।
निजी बसें कुल्लू-मनाली वाया राइट बैंक सुबह 7.55 बजे, 8.10 बजे, 8.35 पर, 10.00, 10.30, 11.00, 11.27, 11.30, 12.10, दोपहर 1 बजे, 2 बजे, 2.15, 2.40, 3.50 बजे तथा दोपहर बाद 4.50 पर चलेगी। कुल्लू-मनाली वाया लेफ्ट बैंक सुबह 7.15, 8.25, 12 बजे, 8.30, दोपहर 1 बजे, 2 बजे, शाम 5 बजे तथा 5.40 बजे के बीच चलाई जाएंगी। कुल्लू-मंडी सुबह 8.15, 9 बजे तथा सवा 11 बजे, कुल्लू से मणिकर्ण के लिए सुबह 7.45, 8.40, 12 बजे, दोपहर 1.20, 2 बजे व 4.40 बजेे, पलैच से मनाली सुबह 7 बजे और मनाली से बंजार के लिए सुबह 8.15 बजे निजी बसें चलाई जाएंगी। कुल्लू से भुंतर के बीच सुबह 10.45, दोपहर 12.06, 1.27, शाम 5.38, सुबह 8.32, 9.45, 11.24, दोपहर 1.51, दोपहर बाद 4 बजे, 5.42, सुबह 9.22, 11.50, दोपहर 3.18, सुबह 8.20, 11.57 10.03, दोपहर 1.45, दोपहर बाद 4.45 तथा शाम 6.15 बजे बसें चलेंगी।
कुल्लू से बिजली महादेव के लिए दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3.45 बजे, कुल्लू-सैंज-रैला के बीच दोपहर 1.55 बजे, कुल्लू से बंजार सुबह 9.40, दोपहर 12 बजे तथा 2.15 बजे, कुल्लू-सैंज-न्यूली बस सुबह 10.15 पर चलेंगी। कुल्लू-भल्याणी के लिए सुबह 8.45,10.15, दोपहर 12.45 तथा शाम 5 बजकर 35 मिनट पर चलेंगी। कुल्लू-कांलग दोपहर 3.15 बजे, न्यूली-सैंज-औट के लिए सुबह 7.15 बजे व दोपहर 2.10 बजे के बीच निजी बसें जनता के लिए उपलब्ध होंगी। एचआरटीसी के आरएम देवेंद्र नारंग ने कहा कि इस समयसारिणी के अनुसार ही बसें चलाई जाएंगी।