फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल के भटकराल में जला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के पतलीकूहल क्षेत्र के तहत गांव भटकराल में वीरवार सुबह एक रिहायशी मकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को मकान में आग लगने की सूचना सुबह 7:55 बजे मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग लगने से मकान की धरातल मंजिल में बने तीन कमरे, रसोईघर समेत घरेलू सामान आग की चपेट आने से नष्ट हो गया। इसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। वहीं, दमकल विभाग ने लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचाया है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। पतलीकूहल दमकल चौकी प्रभारी सूरज भारद्वाज ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम में तीन होमगार्ड जवान और एक चालक शामिल था। कहा कि हादसा अग्निशमन केंद्र से करीब 19.5 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि घटना की पुलिस छानबीन कर रही है। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें