गो सेवा रक्षा दल भुंतर की टीम ने सुरक्षित निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर पंचायत भुंतर के समीप हाथीथान में ब्यास के किनारे दलदल पर एक सांड फंस गया। सूचना मिलने के बाद गो सेवा रक्षा दल भुंतर की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सांड को रेस्क्यू कर लिया गया।
गो सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष शेरा नेगी ने बताया कि हाथीथान में सड़क के किनारे रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने दलदल में फंसे सांड की सूचना टीम को दी थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सांंड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर बेजुबान पशु की जान बचाने के लिए गो सेवा रक्षा दल के सदस्यों की सराहना की। संवाद