मनाली (कुल्लू)। कोरोना के बीच सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर प्रस्तुत किए हैं। बीएसएनएल ने फर्स्ट रिचार्ज वाउचर 108 की वैद्यता 28 दिनों से बढ़ाकर 60 दिन कर दी है।
बीएसएनएल का नया कनेक्शन लेने या नंबर पोर्ट करने पर नए ग्राहक बनने पर एफआरसी 108 के रिचार्ज पर उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन एक जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर 90 दिनों के लिए है। 60 रुपये के टापअप पर फुल टाकटाइम मिलेगा। एसटीवी 151 में 40 जीबी डाटा, 251 में 70 जीबी डाटा मुफ्त दिया जा रहा है। इन दोनों प्लान की वैद्यता एक माह तक रहेगी। टीडीएम कुल्लू सुदर्शन कुमार ने कहा कि बीएसएनएल ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। सरकार की ओर से आधुनिक तकनीक प्रदान की जा रही है।