फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 300 से 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गए ब्रोकली के दाम

विज्ञापन
लाहौल के फूड़ा गांव में ब्रोकली की फसल निकालते किसान।
विज्ञापन
मटर 55 से 60 रुपये, 40 रुपये किलो बिका आइसबर्ग
विज्ञापन

मंडियों में भाव गिरने से मुरझाए किसानों के चेहरे
दिनेश जस्पा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में ब्रोकली के दाम काफी गिर गए हैं। घाटी में ब्रोकली दो दिन से 30 से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है जबकि कुछ रोज पहले ब्रोकली 300 से लेकर 325 रुपये तक प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। वहीं, शुरुआती दिनों पट्टन घाटी में किसानों का हरा मटर खेतों में ही 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका तो शुक्रवार को हरा मटर 50 फीसदी गिरावट के साथ इसकी 55 से 60 रुपये की बोली लगी है। आइसबर्ग को 40 रुपये प्रति किलो का रेट मिला है। लाहौल की पट्टन घाटी में इस समय सब्जियों की सीजन चल रहा है। इसी बीच सब्जियों के दामों में गिरावट से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। कुछ दिन बाद घाटी में फूलगोभी का सीजन भी शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को लाहौल की पट्टन घाटी के किसानों को ब्रोकली के दाम 30 तो चंद्रावैली में 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिले हैं। घाटी में आइसबर्ग, लिफी, हरा मटर और ब्रोकली का सीजन चल रहा है। शुक्रवार को घाटी में किसानों की किसी भी फसल की कीमतों में तेजी नहीं दिखी है। इससे खासकर ब्रोकली उत्पादक काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि ब्रोकली 30 से 50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकी है जो एक उचित दाम नहीं है। घाटी के किसान सालभर में एक ही फसल निकालते हैं और इन्हीं फसलों से वे परिवार का पालन पोषण व बच्चों की पढ़ाई आदि का खर्चा निकालते हैं। व्यापारी विनय कुमार ने बताया कि सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें