फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी में खिली धूप, तापमान में बढ़ोतरी

विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर ​शिकुंला दर्रा प बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगभग एक महीने के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को दिनभर घाटी में तेज धूप खिली रही। इससे पहले जून का पूरा महीना बारिश और हल्की बर्फबारी में गुजर गया। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों के गर्म कपड़े उतर गए। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खिली धूप के कारण ग्लेशियर पिघलने से चंद्रा और भागा नदी के साथ नालों के पानी में भी इजाफा हुआ।
उधर, ग्रांफू-काजा मार्ग पर भी डोहरनी, छतडू और बातल के आसपास के नालों में पानी बढ़ने से वाहन चालकों को दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है। रोहतांग दर्रा में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान पर्यटकों ने रोहतांग में खूब मस्ती की। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने पर्यटकाें और आम लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की अपील की है। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें