फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तोष नाले पर दो करोड़ से बना पुल लोकार्पित

Sun, 10 Mar 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने नकथान सड़क का भी किया भूमिपूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तोष नाले पर निर्मित 40 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल का रविवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने उद्घाटन किया। यह पुल दो करोड़ छह लाख की लागत से निर्मित किया गया है। पुल नकथान गांव को सड़क सुविधा से जोड़ेगा। साथ ही मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने 900 मीटर लंबी नकथान सड़क का भी भूमि पूजन किया।
58.70 लाख रुपये से सड़क का निर्माण किया जाएगा। बरशैणी पंचायत को लाडा से आठ करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें से पंचायत ने एक करोड़ रुपये नकथान सड़क के लिए डायवर्ट किए हैं। सड़क को जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। नकथान सड़क बनने से लगभग 400 लोगों की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क के निर्माण से यहां पर पर्यटन के विकास में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बरशैणी, तोष आदि स्थानों पर पार्किंग निर्माण करने के लिए वन विभाग को भूमि चिह्नित करने के भी निर्देश दिए। इससे घाटी में आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष हिम सिंह, एसडीएम विकास शुक्ला, डीएफओ प्रवीण, बीएस नेगी, वीरेंद्र शर्मा, अमित कुमार, किशन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें