फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशियार में मिली दोगड़ा पुल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशियार को सड़क सुविधा से जोड़ने वाले दोगड़ा पुल का स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन

पुल से पंचायत के करीब चार गांवों के सैकड़ों बाशिंदों को लाभ मिलेगा। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों की सरकार है। उपमंडल बंजार में भी दर्जनों सड़कों का निर्माण होने से घाटी के हजारों लोगों को लाभ मिला है। मशियार पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण करवाकर ग्रामीणों को समर्पित किया गया है। इस सड़क को जल्द ही पक्का कर निगम व निजी ऑपरेटरों की मदद से बस सेवा शुरू की जाएगी। विधायक ने कहा कि विपक्षी नेता धरातल पर आकर देखे कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में कितने विकासात्मक कार्य भाजपा शासन में हुए हैं। इस दौरान अवसर पर हस्तशिल्प के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर, सहायक अभियंता आरएल ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, मशियार पंचायत के प्रधान प्रेमचंद, पूर्व उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, उत्तम राम, गंगा राम, हेत राम, भागचंद, ढेबा राम, दलीप सिंह, हरि सिंह, भगवान दास, अमर भारती, दरबारी लाल, केशव राम, हीरा लाल, लाल चंद, डोला राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें