फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वित्तीय समावेशन से संबंधित गतिविधियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर की समीक्षा
विज्ञापन

लाहौल खंड स्तरीय बैंक समिति की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मार्च 2026 तिमाही की समाप्ति के उपरांत लाहौल खंड स्तरीय बैंक समिति की बैठक शुक्रवार को केलांग में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी केलांग डॉ. विवेक गुलेरिया ने की। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से लाभार्थी उन्मुख योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों और वित्तीय समावेशन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और खंड के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात की भी समीक्षा की गई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने और सरकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। डॉ. विवेक गुलेरिया ने सभी बैंक शाखाओं से विकासात्मक योजनाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं, एलडीएम सुनील कौंडल ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें