जिला बाक्सिंग एसोसिएशन ने बैठक में लिया निर्णय
............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव में बाक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बुधवार को ढालपुर में जिला बाक्सिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया कि दशहरा उत्सव के दौरान 15 से 18 अक्तूबर तक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला वर्ग की राज्य स्तरीय और पुरुष वर्ग की जिला स्तर की जूनियर स्पर्धा होगी।
एसोसिएशन के प्रेस सचिव विजय सूद ने कहा कि आयोजन के लिए सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर से सहयोग लिया जाएगा। किशन ठाकुर ने सूबे और जिले के बाक्सिंग खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर चित्रदेव ठाकुर, सुनील पराशर, कैप्टन चौबे राम, तारा चंद आदि मौजूद रहे। संवाद