फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता नारायण के समक्ष शीश नवाकर लिया देवता का आशीर्वाद

Mon, 08 Dec 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
निझर पुन्नू मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता श्री हरी हुरगू काली नारायण के सम्मान में महाराजा घाटी के निझर गांव में पुन्नू मेला मनाया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गांव में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। निझर गांव में पूरा दिन माहौलमय रहा। मेले में देव खेल और देवता की हारियानों के साथ नाटी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला मुख्यालय के साथ सटी महाराजा घाटी के आराध्य देवता श्री हरी हुरगू काली नारायण हारिनान क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। देवता तीन सप्ताह के दौरे में हारियानों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं, देवता के कारदार मोती लाल ने कहा कि कारकून और हारियान देवता की सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवता जिन भी गांवों से होकर गुजरेगा, उन गांवों में देवता के सम्मान में मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे में निझर गांव में देवता के सम्मान में पुन्नू मेला मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें