कुल्लू। जिला कुल्लू से लेकर लाहौल घाटी तक वीरवार सुबह बारिश हुई। कुल्लू में दिन को मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को लाहौल में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान थाना बंजार के अंतर्गत ग्राम चकुरठा में देवेंद्र सिंह पुत्र पुणे राम के ढाई मंजिला मकान पर लगातार बारिश होने से भूस्खलन हुआ और एक बड़ा पत्थर गिर गया। इससे मकान को भारी क्षति पहुंची है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि और पशुधन को हानि नहीं हुई है। प्रभावित परिवार दूसरे घर में शिफ्ट हो गया है।
राजस्व विभाग अब नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। इसके अलावा जिले में करीब 85 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मरों को बिजली बोर्ड ने बहाल कर दिया है। इससे करीब 100 गांव के लोगों को राहत मिली है। भूस्खलन के बंद जिले की 16 सड़कों की बहाली का काम भी जारी है। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि मौसम अभी अगले तीन से चार दिन खराब रहेगा। संवाद