फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटलों में शुरू हुई बुकिंग, छुट्टी पर भेजा स्टाफ बुलाया

Wed, 01 Oct 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू-मनाली में तीन महीनों से आपदा की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ना शुरू कर दिया है। मनाली सहित कसाेल-मणिकर्ण के होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है जबकि बुकिंग के लिए पर्यटक लगातार पूछताछ भी कर रहे हैं। बरसात के दौरान छुट्टी पर भेजे होटलों के स्टाफ को अब वापस बुला लिया है। पर्यटन कारोबारियों को अब दशहरा सीजन से उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

कुल्लू का दशहरा और हालात सामान्य होने से आने वाले दिनों में और अधिक पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख करेंगे। अब जच्छणी में बैली ब्रिज बन गया है, ऐसे में पर्यटकों की चहलकदमी कसोल व आसपास शुरू हो गई है। बुकिंग 20 से 30 फीसदी तक पहुंच गई है। मणिकर्ण घाटी के पर्यटन कारोबारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि होटलों में बुकिंग के लिए पूछताछ हो रही है। ऑक्यूपेंसी भी बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है।


सड़कों की दशा सुधरने लगी है। ऐसे में बंजार क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हुई है। दशहरा और दिवाली से कारोबारियों को उम्मीदें हैं। बरसात के दौरान अवकाश पर भेजे स्टाफ को वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन

-सेवानिवृत्त कैप्टन किशन चौहान, अध्यक्ष जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन


आज से शुरू होंगी साहसिक गतिविधियां
जिला कुल्लू में साहसिक गतिविधियां रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन और रिवर क्रॉसिंग पर पिछले ढाई महीनों से लगी रोक अब हट गई है। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियां बंद रहती थीं। इसके बाद 15 दिनों तक समय और बढ़ाया गया है। कुल्लू जिला में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक बुधवार से साहसिक गतिविधियोें का आनंद उठा सकते हैं। साहसिक गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन

-रोहित शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें