कुल्लू में हिंदी दिवस पर पुस्तक का विमोचन करते हुए।-संवाद
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हिंदी दिवस के अवसर पर शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. हेमराज भारद्वाज की पुस्तक ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने की। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह कृति हिंदी को केवल साहित्य की भाषा तक सीमित न रखकर व्यवहार, प्रशासन, रोजगार और आधुनिक जीवन से जोड़ती है। लेखक डॉ. हेमराज भारद्वाज ने बताया कि यह उनकी चौथी प्रकाशित पुस्तक है। संवाद