फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति, साहित्य सहेज रही पुस्तक प्रदर्शनी : रामनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली तक होगा आयोजन, लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन के बाद लाहौल-स्पीति और कुल्लू के बुद्धिजीवियों ने एक अनूठी पहल की है। स्थानीय संस्कृति, इतिहास और ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल्लू में एक विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह पुस्तक मेला 9 नवंबर दिवाली तक चलेगा, जिससे क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
आयोजक रामनाथ ने शनिवार को इस आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी दशहरा उत्सव के बाद के सूनेपन को दूर करेगी और लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य लक्ष्य लाहौल-स्पीति और कुल्लू की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को संजोकर रखना है। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। साथ ही, यह स्थानीय लेखकों और उनकी रचनाओं को पाठकों तक पहुंचाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुस्तक प्रदर्शनी लाहौल-स्पीति और कुल्लू की समृद्ध संस्कृति को उजागर करती है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की परंपराओं और इतिहास को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना है। आयोजकों ने सभी पुस्तक प्रेमियों और साहित्य अनुरागियों से प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की है। साहित्यिक संगत में रंगकर्मी केहर सिंह, बीर सिंह यार्की, विजय सिंह, कवि यूसुफ, राजू बोध, लगन और मोहन सिंह बोक्टापा शामिल रहे। लेखक शेर सिंह शर्मा और अनिता प्रीतम सहित कई अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें