फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शमशी के रैन शेल्टर में मिला प्रवासी मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। फॉरेस्ट चौक शमशी स्थित रैन शेल्टर में शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर मृत मिला। मृतक की पहचान झारखंड के रांची निवासी करीब 44 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। पुलिस को शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने इसकी सूचना दी। पुलिस को व्यक्ति बेंच पर मृत अवस्था में मिला। उल्टी भी हुई थी। साथ काम करने वाले रवि और अजय ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि राजू भुंतर में मजदूरी करता था। पुलिस ने व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेगूबेहड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने परिवार को भी इसकी सूचना दी है और प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें