फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू को आज मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष

Sat, 04 Jan 2025 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय ढालपुर के देवसदन में होगी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडल भाजपा के चुनाव के बाद अब जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। कुल्लू का नया भाजपा अध्यक्ष कौन बनेगा, इसको लेकर शहर में दिनभर चर्चाओं का दौर रहा।
विज्ञापन

ढालपुर के देवसदन में होने वाले भाजपा संगठन के चुनाव के लिए जिले के सभी बड़े नेता कुल्लू पहुंच गए हैं। रविवार को देवसदन में चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कुल्लू जिला चुनाव प्रभारी पायल वैद्य मौजूद रहेंगी। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने कहा कि रविवार को देवसदन कुल्लू में जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उधर, संगठन के चुनाव के लिए बाह्य सराज आनी-निरमंड व बंजार के भाजपा नेता भी कुल्लू पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें