फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के वार्ड नंबर सात में पहली बार जीता भाजपा समर्थित उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। नगर परिषद मनाली के चुनाव में इस बार क्लीन स्वीप का रिकार्ड तो बना ही, साथ ही वार्ड नंबर सात में पहली बार जीतकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। चुनाव में अपना वार्ड छोड़कर सात नंबर वार्ड से मैदान में उतरे मनोज लारजे ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली के वार्ड नंबर सात में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष नवीन तनवर यहां कई बार पार्षद बने। उनकी पत्नी भी इस वार्ड की पार्षद और पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं।
भाजपा समर्थित किसी भी उम्मीदवार ने इस वार्ड से जीत दर्ज नहीं की। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज लारजे ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को पछाड़ दिया। उन्होंने कांग्रेस समर्थित शेर सिंह को 141 मतों के अंतर से हराया। यहां चर्चा थी कि सात नंबर वार्ड से जो चुनाव जीतेगा वह अध्यक्ष पद का दावेदार होगा।
विज्ञापन

ऐसे में अब मनोज लारजे के अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसको लेकर नव निर्वाचित पार्षदों की जल्द बैठक हो सकती है। बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नाम तय किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें