फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में अटल सदन से ढालपुर चौक तक निकाली रैली, जोरदार नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कांग्रेस पार्टी की ओर से वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कुल्लू ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अटल सदन से ढालपुर चौक तक विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। रैली ढालपुर बस स्टैंड पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का गायन करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी महत्वपूर्ण भावना है। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि पार्टी राष्ट्र और राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार के कथित अपमान को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देशवासियों के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस की ओर से किए गए कथित अपमान पर कड़ा विरोध जताया है। प्रदर्शन में भाजपा के जिला पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न मंडलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, प्रकाश चौधरी, अनिल राणा, मनीषा सूद और सुनैयना कंबोज भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें