फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर संगठन को बनाएं मजबूत : चंदेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा जिला कुल्लू की बैठक बाशिंग के देव धाम में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने की। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने चारों मंडलों के अध्यक्षों से आगामी कार्यों की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को कहा। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा के एक-एक समर्पित कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यकर्ता तैयार किए हैं।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा आज सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुआ जी-20 सम्मेलन देश के हर उस नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है जो भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में विश्वास करता है।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करने का आग्रह किया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 15,000 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे विभिन्न तरह के करीब दो करोड़ कारीगर लोग लाभान्वित होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भीमसेन तथा नरोतम ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें