कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की तिउण पंचायत समिति वार्ड (बीडीसी) में कुल्लू भाजपा मंडलाध्यक्ष शरवन लाल चुनावी मैदान में थे। उन्होंने 35 मतों से यह सीट जीत ली है।
उन्हें भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाया गया था। यहां दो ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वार्ड में 2121 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें शरवन लाल ने 1060 मत मिले जबकि मान चंद को 1025 मत पड़े। 25 मत रद्द हुए। 11 ने नोटा दबाया। उनकी जीत पर भाजपा गदगद है और कार्यकर्ताओं ने जीत पर जश्न मनाया। संवाद