फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण सड़क की खस्ताहालत के लिए भाजपा ज़िम्मेदार : किशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार है। यह आरोप घाटी से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता किशन ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता नरोतम ठाकुर पर लगाए। उन्होंने कहा कि सड़क का भारतमाला परियोजना के तहत विस्तार किया जाना था लेकिन भाजपा नेताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ के कारण यह प्रोजेक्ट किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। इसके चलते घाटी की यह सड़क खस्ताहाल बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नरोतम ठाकुर अब स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कुल्लू ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष हीम सिंह ठाकुर और अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें