फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चुनावी वादों पर भाजपा का हल्लाबोल, सरकार से जवाब मांगा

विज्ञापन
कुल्लू में भाजपा के कार्यकर्ता भूतनाथ पुल पर प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कुल्लू में विरोध प्रदर्शन किया। कुल्लू मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय ढालपुर से रैली निकाली गई। रैली लोअर ढालपुर होते हुए भूतनाथ पुल तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव के दौरान किए गए वादों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने स्थानीय विधायक सुंदर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूतनाथ पुल को शुरू करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं और इसे जनता के लिए जल्द शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। नेताओं ने कहा कि जनता को पुल को लेकर किए गए दावों का जवाब मिलना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड की सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की हालत सुधारने तथा गड्ढों को जल्द भरने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता से किए गए वादों और स्थानीय समस्याओं को लेकर आने वाले समय में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।इस दौरान कुल्लू के भाजपा प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, युवराज बौद्ध, जिला परिषद सदस्य निशा ठाकुर, बिंदिया सूद, आदित्य विक्रम सिंह, दिले राम, अर्चना ठाकुर, महेंद्र सिंह और पंचायत प्रधान विमला ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें