फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण पर की चर्चा

विज्ञापन
कुल्लू के घुड़दौड़ में भाजपा के दो दिवसीय दीनदयाल ​प्र​शिक्षण ​शिविर का दीप जलाकर शुभांरभ करते 
विज्ञापन
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली के घौड़दौड़ में भाजपा का दो दिवसीय अभ्यास शिविर रविवार को शुरू हुआ। शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं कार्यपद्धति से अवगत करवाना तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। शिविर में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इनमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, सक्रिय सदस्यता, सोशल मीडिया की भूमिका, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनती है। इस दौरान भाजपा के कुल्लू प्रभारी बिहारी लाल, सह प्रभारी पायल वैद्य, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद, अखिलेश कपूर, मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें