संगठन में जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई नई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व, विभिन्न प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ चर्चा के बाद जिला प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल बाधवा ने राजीव सूद, प्रदीप जैन, मदन गोपाल वर्मा, राजेश जमवाल, राजीव सूद, लालमन, चमन प्रकाश शर्मा और ईश्वर दस को सह संयोजक नियुक्त किया है। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवराज त्यागी ने चंदे राम, पप्पू ठाकुर, नारायण सिंह दीपक, ओम प्रकाश, सोमदेव महंत, पुष्पा देवी, हेम सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ अभिलाषा ठाकुर ने डॉ. बलदेव ठाकुर, डॉ. दीपक कपूर, डॉ. मयंक भार्गव, डॉ. परमिंदर पहल, डॉ. कमल कपूर, डॉ. सीडी नेगी, डॉ. योगेंद्र विनायक, डॉ. दोरजे अंगरूप को सह संयोजक नियुक्त किया।
शोध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. पारस नाथ शर्मा ने डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री, अलका सूद, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. अमर कपूर, डॉ. हीरा लाल ठाकुर, देव दत्त ठाकुर, चेत राम और अनूप राम, चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश गौतम ने विवेक सूद, सुरेश रावत, कुमत ठाकुर, शालिनी भारती, विक्रांत ठाकुर, मस्त राम व प्रभु दयाल को जिला सह संयोजक नियुक्त किया।
कानून एवं विधिक विषय विभाग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक खिमी राम ठाकुर ने तेजा सिंह, कृष्ण ठाकुर, सोनल कपूर, लग्नेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, नेत्र सिंह,कमल किशोर, पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोशन ठाकुर ने बुद्धि प्रकाश, वरुण मल्होत्रा, अर्जुन, नवल राजपूत, नरेश कुमार, आदित्य अवस्थी, आदित्य सूद को सह संयोजक बनाया है। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदेव ठाकुर ने सुंदर ठाकुर, सतीश कात्यायन, प्रताप ठाकुर, अनिल रैली, सुभाष ठाकुर, लोचन सिंह, गोपी चंद, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय ठाकुर ने देवेंद्र नेगी, दयाल वर्मा, संदेव ठाकुर, प्रेम ठाकुर, भुवनेश्वर, श्याम सुंदर, विजय, अनीता नेगी और रुकमणि जोशी को जिला सह संयोजक नियुक्त किया। सीए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंदर गुमरा ने रिचा करीर, जगजीत गुलेरिया, औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुंशी लाल मल्होत्रा ने राजू चौहान, विकाश, हेलेंद्र, धनी राम, विवेक शर्मा, दिनेश, रोबिन, अखिलेश गोयल को सह संयोजक बनाया।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ज्ञान चंद ने देवी राम, शेर सिंह, विवेक भारद्वाज, नेत्र ठाकुर, छापे राम, तेज राम, बालकृष्ण और देवेंद्र को सह संयोजक बनाया है।
पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रेम कुमार ने एकादशी महंत, राम सिंह वर्मा, मोहर सिंह, आज्ञा नंद, परस राम, प्रताप शर्मा , दीप चंद और बेली राम, गोवंश सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सचिन सूद ने रमेश ठाकुर, भाग दास, विनय चौहान, जीवानंद, हरदत्त, परम देव और गंभीर ठाकुर को जिला सह संयोजक नियुक्त किया।
शहरी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण कंबोज ने मोहन, राजेंद्र, विवेक, यशपाल शर्मा, प्रकाश वशिष्ठ, गुलाब ठाकुर, धर्म पाल को सह संयोजक नियुक्त किया।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जय सिंह ने ध्यान वर्मा, शिव राम, हिम्मत ठाकुर, टेढ़ी सिंह, नरेंद्र शर्मा, जयसिंह महंत, रामलाल ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गजेंद्र ठाकुर ने राम सिंह, उत्तम सिंह, विजय राम, गोविंद सिंह, नंद लाल शर्मा, खेम राज, लगन चंद को जिला सह संयोजक नियुक्त किया है।