फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में मनाया जाएगा बिरसा मुंडा का जन्मशताब्दी समारोह

Mon, 10 Nov 2025 04:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा लाहौल-स्पीति की वर्चुअल बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा लाहौल-स्पीति की रविवार को वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा, जिलाध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा आदि पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा जन्म शताब्दी समारोह से संबंधित विषय पर मार्गदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने बताया कि 13 नवंबर को सिस्सू में भगवान बिरसा मुंडा जन्म शताब्दी पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को उदयपुर मंडल की संयुक्त मोर्चा कार्यशाला जाहलमा में तथा 16 को केलांग में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें