फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए 23 को रवाना होंगे बिजली महादेव

Wed, 18 Oct 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा में भाग लेने के लिए देव समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 अक्तूबर से शुरू हो रहे दशहरा उत्सव के लिए अधिष्ठाता देव बिजली महादेव 23 अक्तूबर को सैकड़ों हारियानों के साथ रवाना होंगे। खराहल घाटी के छह अन्य देवी-देवता 24 अक्तूबर की सुबह पूजा-अर्चना के बाद ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

जुआणी महादेव, देवता वीर नाथ, माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू, राउगी नाग और माता काली ओड़ी अरछड़ी आदि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता जुआणी महादेव के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए देवता 24 अक्तूबर सुबह पूजा-अर्चना के बाद ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच हारियानों के साथ रवाना होंगे।
माता दशमी वारदा के पुजारी निहाल चंद ठाकुर ने कहा कि देवलुओं ने दशहरा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि बिजली महादेव दशहरा से एक दिन पहले ही रघुनाथ नगरी में पहुंचेंगे, जहां देवता का रात्रि ठहराव होगा। दशहरा से एक दिन पहले दोपहर बाद बिजली महादेव ढालपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

माता दशमी वारदा के कारदार एवं देवी-देवता कारदार संघ अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं की दशहरा में आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवताओं के आने और जाने का शेड्यूल तय हो रहा है। कई देवता दशहरा में आने से पहले भक्तों के घर निमंत्रण पर भी जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें