फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव सड़क से हटाए कब्जे

विज्ञापन
शांगरी बाग- बिजली महादेव सड़क से अवैध कब्जा हटाते पुलिस जवान और लोक निर्माण विभाग के कर्मी
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल घाटी की मुख्य सड़क शांगरीबाग-बिजली महादेव का विस्तारीकरण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को डबललेन करने के लिए करीब 90 फीसदी कटिंग का कार्य पूरा कर दिया है। मई से सड़क की टारिंग करने का लक्ष्य रखा है। सड़क पर करीब 25-26 ऐसे स्थान हैं जहां कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

अब विभाग ने कब्जों को हटाने के लिए अभियान आरंभ कर दिया है। शांगरीबाग में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में विभाग का पीला पंजा चला। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर किए गए कब्जों को हटाने में करीब 10 से 15 दिनों का समय लगेगा।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क को डबललेन करने के लिए सालभर पहले कटिंग का कार्य शुरू किया था। उसी दौरान विभाग ने कब्जाधारकों को कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए थे। तीन बार नोटिस जारी करने के उपरांत भी कब्जाधारकों ने कब्जा नहीं छोड़ा है। ऐसे में अब विभाग को जबरन कब्जे हटाने पड़ रहे हैं। विभाग ने शनिवार से पुलिस जवानों की मदद से अवैध कब्जा हटाने का अभियान आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि विभाग ने शांगरीबाग-बिजली महादेव सड़क पर कब्जाधारकों को तीन बार नोटिस जारी किए। इसके बाद भी कब्जा न हटाने पर अब नियमानुसार विभाग को कार्रवाई करनी पड़ रही है। 20 किलोमीटर सड़क पर 25 से 26 स्थानों पर कब्जा किया गया है। कहा कि कब्जाधारकों से स्वयं कब्जा हटाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें