फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाही स्नान के लिए मणिकर्ण रवाना हुए बिजली महादेव

Mon, 28 Aug 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
खराहल घाटी के देवता बिजली महादेव के दर्शन के लिए उमड़े भक्तजन।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए सोमवार को भ्रैंण गांव से लाव-लश्कर के साथ रवाना हुए। देवता के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालु उमड़े। देवता 29 अगस्त को मणिकर्ण पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह देवता बिजली महादेव की ढाेल-नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच पूजा की गई। सुबह करीब 11:00 बजे देवता बिजली महादेव मंदिर से बाहर आए। यहां पर सैकड़ों की संख्या में हारियानों ने देवता बिजली महादेव से आशीर्वाद लिया। इसके बाद देवता छन्नीखोड़, शारनी, शाट होते हुए जरी पहुंचे।
देवता के स्वागत के लिए लोगों ने पहले ही तैयारी कर रखी हैं। छन्नीखोड़ सहित अन्य जगहों पर देवलुओं को प्रसाद बांटा गया। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि बिजली महादेव मणिकर्ण शाही स्नान के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह के बाद देवता अपने देवालय बिजली महादेव मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान देवता के साथ देवलू भी नियमों में रहेंगे। कहा कि मणिकर्ण में 31 अगस्त को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शाही स्नान का दिव्य नजारा देखने उमड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें