राजकीय मॉडल स्कूल बजौरा में मेजर गेम्स प्रतियोगिता छात्र व छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता के विजेत
राजकीय मॉडल स्कूल बजौरा में मेजर गेम्स में 210 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं में 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में मेजर गेम्स का आयोजन किया गया। छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हुआ।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर गेम्स के समापन समारोह में गुणवत्ता शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुनील दत्त मुख्यातिथि थे। प्रधानाचार्य कविता कपूर ने मुख्यातिथि का कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग मेजर गेम्स में 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें 210 खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया। छात्र वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिभी ने दूसरा स्थान पाया। हैंडबाल में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी ने पहला और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपलागे ने दूसरा स्थान हासिल किया।