फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली युकां में भूपेंद्र, ललित को बनाया उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। युवा कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से मनाली विधानसभा क्षेत्र में 14 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यह सूची भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, आईवाईसी महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष कुमार ओझा, आईवाईसी सचिव एवं राज्य सहप्रभारी ज्योतिष और प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर की सहमति से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
नवगठित टीम में भूपेंद्र कोटिया और ललित ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कृष्णलाल, दीपक ठाकुर, हिमांशु महंत और कार्तिक नेगी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सौरव ठाकुर, दुनीचंद, संजय कुमार, कमलजीत, पुनीत शर्मा, जतिन शर्मा, भानु नेगी और पीयूष ठाकुर को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें