फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर स्कूल ने जीती सांस्कृतिक प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर स्कूल में नाटी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
छात्र वर्ग में ढालपुर कुल्लू और छात्रा वर्ग में सुल्तानपुर स्कूल विजेता
विज्ञापन

पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ढालपुर हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ढालपुर कुल्लू में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भुंतर स्कूल ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 38 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में ढालपुर कुल्लू और छात्रा वर्ग में सुल्तानपुर स्कूल विजेता रहा।
समापन समारोह में युवा कांग्रेस नेता घनश्याम शर्मा मुख्य अतिथि रहे। एडीपीओ पूर्ण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल्लवी नाटी, समूहगान, एकल गान, भाषण, एकांकी नाटक और संस्कृत गीतिका सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं। जिला स्तर के विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गान लोकगीत में आनी स्कूल, शास्त्रीय गान में ढालपुर स्कूल, संस्कृत गीतिका में बुच्छैर स्कूल, भाषण में जीएचएस भूलंग, समूहगान और वाद्य संगीत में ढालपुर स्कूल, एकांकी नाटक में भुंतर स्कूल तथा लोकनृत्य में ढालपुर कुल्लू ने पहला स्थान हासिल किया।

कुल्लू के ढालपुर स्कूल में नाटी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें