कुल्लू। मणिकर्ण सड़क को रविवार तक भारी वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने शनिवार को भारी वर्षा के बाद बहाली कार्य की समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग के कसोल में पाइप टूटे हैं। इनकी बहाली जल्द की जाएगी। भुंतर में बिजली बहाल कर दी है। बादल फटने से बाधित पाहनाला सड़क बहाल कर दी गई है। इससे जुड़े अन्य, रज्जू मार्ग दो दिन में बहाल हो जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में भी कुछ जगह रास्ते बंद हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। शहर में सभी गिरे हुए पेड़ों को हटा दिया गया है। कुल्लू शहर में पेयजल की आपूर्ति पीज की जल भंडारण परियोजना से की जा रही है। खलाडा के भंडारण टैंकों से भी शहर के निचले क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद