फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भारतीय किसान संघ ने किया भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान शुरू

Sat, 05 Apr 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ के पदा​धिकारी बैठक कर भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अ​भियान का आगाज करते हुए।--सोर्स
विज्ञापन
30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, ग्राम समितियां निभाएंगी भूमिका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला भारतीय किसान संघ ने भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान शुरू कर दिया है। जिले भर में चलने वाले इस अभियान का आगाज किसान संघ ने जिला मुख्यालय में बैठक कर किया।
इसमें ग्राम समितियों के माध्यम से भूमि सुपोषण एवं संरक्षण करने का निर्णय लिया गया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। बैठक में संघ के प्रांत संगठन मंत्री हरिराम ने बताया कि जरूरत से ज्यादा केमिकल खादों और कीटनाशकों का प्रयोग कर भूमि को जहरीला बना दिया है। इससे पैदावार भी कम हुई है। भूमि का उपजाऊपन भी कम हो गया है। डॉक्टर शेर सिंह ने भी भूमि के सुपोषण एवं संरक्षण पर कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। पारंपरिक खेती में आधुनिक खेती का मिश्रण भी जरूरी है, जिससे भूमि का उपजाऊपन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ऋषिराज राणा ने कहा कि आजकल जिले में बिलासपुर से लेह रेलवे लाइन की बुर्जियां लगाई जा रही हैं। इससे किसानों के विस्थापित होने तथा उनके उजड़ने की बहुत संभावना है। भारतीय किसान संघ ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से आग्रह किया है कि इस मामले में जिला के किसानों के हित का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए। किसानों को उनकी जमीन के बदले में और उनके विस्थापन के बदले में उनकी जमीन का सही-सही मुआवजा दिया जाए। इस दौरान प्रमुख कार्यकर्ता सुभाष ठाकुर, प्रेम सिंह, गैहर सिंह, पैना राम, हरीशचंद्र राणा और फतेह चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें