फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भंडारी ब्रदर्स ने जीता खो-खो का खिताब

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पुरूष वर्ग के खो-खो मुकाबले में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वीरवार को खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पांच टीमों ने खेल भावना के साथ भाग लिया। पहला मैच वैली बॉयज बनाम सराज बॉयज के बीच खेला गया। इसमें वैली बॉयज ने 27-5 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मैच बॉयज बनाम भंडारी ब्रदर्स के बीच हुआ। इसमें भंडारी ब्रदर्स ने 19-5 के अंतर से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

तीसरा मैच सामी हॉस्टल बॉयज (कुल्लू) बनाम वैली बॉयज के बीच खेला गया। इसमें वैली बॉयज ने 15-7 के अंतर से जीत दर्ज की। इसी प्रकार सभी मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने पूरे खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी गति, फुर्ती और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला भंडारी ब्रदर्स और वैली बॉयज के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोचक रहा। इसमें भंडारी ब्रदर्स ने वैली बॉयज को 22-18 से हराया। इस मैच में प्रो. अनुपमा कटोच विशेष अतिथि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें