कुल्लू के पुखरी गांव में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ जागरूकता शिविर आयोजित में बच्चें को आहार खिलात
कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खंड भुंतर की ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही के पुखरी गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अत्यंत प्रभावशाली भाषण दिए।
इस दौरान शिविर में सैंज के डाॅ. वरुण ने स्वास्थ्य से संबंधित विस्तारपूर्वक दी इसके साथ ही, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने महिलाओं के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र में हाल ही में जन्मी नवजात बालिकाओं के परिवारों को विशेष बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की गई। संवाद