फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्वश्रेष्ठ कैडेट शिवांशी ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के एनसीसी कैडेटों ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए। -स्कूल प
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के एनसीसी कैडेटों ने दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। शिविर में स्कूल के 28 कैडेटों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 12 पदक अपने नाम किए। इनमें आठ स्वर्ण और चार रजत पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कैडेटों को व्यक्तित्व विकास, आत्म-जागरूकता, नैतिक शिक्षा, फायरिंग, दूरी का अनुमान, मानचित्र अध्ययन, महिला सशक्तीकरण, मासिक धर्म स्वच्छता तथा प्राथमिक चिकित्सकीय सावधानियों सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस और आर्मी भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा भारतीय सेना में करियर के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में शिवांशी ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ कैडेट, सर्वश्रेष्ठ फायरर और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं हर्षिता राघव ने चित्रकला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रधानाचार्य आरएस राणा ने सभी विजेता कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें