फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से औट तक का होगा ब्यास का तटीकरण

Sat, 12 Aug 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ब्यास की बाढ़ का खतरा कम करने के लिए प्लान तैयार हो चुका है। मनाली से लेकर औट तक ब्यास का तटीकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। तटीकरण में करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। 70 किलोमीटर के दायरे में ब्यास का तटीकरण होने से बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई में ब्यास में आई बाढ़ ने बाहंग से लेकर औट तक भारी तबाही मचा दी थी। इसके बाद ब्यास के तटीकरण को लेकर एक बार फिर प्रयास शुरू किए गए हैं। बाढ़ से हुए नुकसान को कम करने के लिए विशेषज्ञों ने तटीकरण करने की सलाह दी थी। हालांकि इसके लिए बजट केंद्र सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।
प्रशासनिक स्तर पर भी ब्यास के तटीकरण को लेकर बैठकों को दौर जारी है। अब तक संबंधित विभागों के साथ तटीकरण को लेकर उपायुक्त अहम बैठकें कर चुके हैं। मनाली, पतलीकूहल, कुल्लू में रामशिला, अखाड़ा बाजार, लंकाबेकर, भुंतर में नेचर पार्क के साथ लगता क्षेत्र, जिया, हाथीथान सहित अन्य क्षेत्रों में ब्यास की बाढ़ का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पिछले महीने में आई बाढ़ ने भी इन क्षेत्रों में काफी नुकसान किया था। हाथीथान में बहुमंजिला इमारतें तिनके की तरह पानी में बह गई थीं। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि 70 किलोमीटर के दायरे में ब्यास के तटीकरण के लिए प्लान तैयार किया गया है।
......
ब्यास में बाढ़ आने से भारी नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए पलचान से औट तक ब्यास के दोनों ओर तटीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-आशुतोष गर्ग, उपायुक्त कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें