फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भालुओं ने सेब के पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
लाहौल में भालू ने सेब के बगीचों में पेड़ को तोडकर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चंद्रा नदी के वामतट पर स्थित जोबरंग, रापे, राशल, जसरथ आदि गांवों में भालुओं के आतंक से किसान-बागवान परेशान हैं।
विज्ञापन

पहले भालुओं ने किसानों की मटर की फसल को बरबाद किया। अब भालुओं ने सेब को पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। भालू टहनियों समेत पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
कहा कि पिछले दो सालों से चंद्रा नदी के वामतट पर बसे गांव के लोगों के लिए संकट की स्थिति बन गई है। अब लोगों पर आक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। इससे लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें