फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से नहीं मिली राहत, किसान परेशान

Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
बरबाद हो गए फसल - फोटो : Getty
विज्ञापन
सूखे से परेशान घाटी के किसान-बागवानों को अभी राहत नहीं मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुल्लू घाटी का मौसम नौ नवंबर तक साफ रहेगा। मौसम विभाग शिमला के सुपर कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलेे पांच दिनों तक जिला कुल्लू का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कृषि मौसम सलाह सेवा इकाई सेउबाग के प्रभारी डॉ. डीआर खजूरिया के अनुसार अभी तक किसान-बागवानों को बारिश से कोई राहत नहीं मिलेगा। मौसम नौ नवंबर तक साफ है। उन्होंने सेब उत्पादकों से सेब के बगीचों में 600 ग्राम ब्लाइटॉक्स या फिर हाइड्रोक्साइड दवा को 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने को कहा है। सेब बगीचों में सड़े फलों व पेड़ से झड़ी पत्तियों को एकत्रित कर उन्हें जमीन में दबाने की सलाह दी है। सेब पेड़ों के तने में सफेदी करने का समय आ गया है। ऐसे में बागवान 15 लीटर पानी में 15 किलो चुना, पांच किलो नीलाथोथा मिलाकर कर तने में लगाएं। उन्होंने अनार उत्पादकों से अनार के बगीचों में 600 ब्लाइटॉक्स को 200 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें