फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में बास्केटबाल चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल बास्केटबाल ग्राउंड में शनिवार को प्रथम राहुल मेमोरियल बास्केटबाल चैंपियनशिप शुरू हुई। इसका शुभारंभ मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया। गौड़ ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 16 प्रमुख टीमों के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन बुद्धा वॉरियर्स पतलीकूहल की ओर से जिला बास्केटबाल संघ लाहौल-स्पीति के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत कटराईं के उपप्रधान विकास, जिला बास्केटबाल संघ लाहौल-स्पीति के चेयरमैन संजय अंगरूप, अध्यक्ष अंकुर राणा, महासचिव मदन बौद्ध उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें